UP Live

रोहनियां इलाके में शौच करने गए युवक को मनबढ़ ने गोली मारी, युवक मरणासन्न

वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के माधोपुर स्थित शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर के पास मनबढ़ ने शौच करने गए युवक को गोली मार दी। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी बचाऊ लाल उर्फ पकौड़ी( 30 वर्ष) सुबह शौच के लिए गया था। उसी गांव के जय प्रकाश सिंह ने अपना मुर्गी व फार्म हाउस पर उसे बुलाया और उधर शौच जाने के लिए मना किया इस दौरान कुछ बात उसे चुभी तो उसने आव देखा न ताव युवक को गोली मार दी।

लहूलुहान पड़े युवक की चीखपुकार सुनकर जुटे लोगों ने बाद में उसे वाहन पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भुक्तभोगी बचाऊ ने आरोप लगाया कि जयप्रकाश सिंह के खेत में हम शौच कर रहे थे, इसी दौरान जय प्रकाश सिंह निवासी माधोपुर में मुझे बुलाया और अपने मित्र की पिस्टल लेकर गोली मार दी। उसके बाद उसके छोटे भाई ने साथ में ले आकर रोहनिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली उसके दाहिने तरफ सीने में लगी है और आर पार हो गई है।

आरोपी के भाई सत्य प्रकाश ने बताया कि गोली लगने के बाद भाई ने मुझे फोन किया कि बचाऊ को गोली लग गई है, मैं घायल को लेकर रोहनिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और भाई ने बताया कि पिस्टल सुसुवाही के विजय सिंह की थी। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर राकेश कुमार मिश्रा व थाना प्रभारी रोहनियां परशुराम त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों व घायल से पूछताछ किया।थाना प्रभारी रोहनिया ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं है कि गोली मारी गई है कि गोली पिस्टल चेकिंग के दौरान लगी है। दरअसल भुक्तभोगी आरोपी का पूर्व मे ट्रैक्टर चालक भी रहा है। भुक्तभोगी की तहरीर पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस आरोपी के भाई सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button