UP Live

गरीबों को उजाड़ने वाले नहीं बचेंगे, जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध कब्जे, कमजोरों को उजाड़ने और जमीन विवादों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। सीएम ने राजस्व एवं पुलिस मामलों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बरतने के साथ पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है। ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने के सरकार के संकल्प की पूर्ति करें। इसके अनुरूप हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

हर पीड़ित से मिले मुख्यमंत्री

‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है।

निर्बल को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा करने वाले, निर्बल लोगों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद से निस्तारण कराने का प्रयत्न करें। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए हर पीड़ित की मदद की जाए। जो लोग किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए।

सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा

जनता दर्शन में मां के साथ आए एक बच्चे से मुख्यमंत्री ने अपनत्व के साथ बातचीत की, इस पर मासूम मुस्कुराने लगा। मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी तो खिलखिलाकर उसने तुरंत चॉकलेट ले ली। मुख्यमंत्री व बच्चे के बीच अत्यंत आत्मीय वार्तालाप सुनकर वहां मौजूद सभी लोग आनंदित हो उठे।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: जारी हुई 7,526 केंद्रों की सूची, कहीं आपका परीक्षा केंद्र भी तो नहीं बदला? 28 अक्टूबर तक मौका!

कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : मुख्यमंत्री

Kartik Maas 2026: कब है दीपावली, छठ और देव दीपावली? जानिए कार्तिक मास के सभी व्रत-त्योहारों की तिथियां

Related Articles

Back to top button