नई दिल्ली । भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,589 नए केस सामने आए और 776 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 61,45,292 हो गई है जिसमें 9,47,576 सक्रिय मामले हैं और 51,01,398 ठीक हो चुके हैं। वहीं देशभर में कोरोना से अब तक 996,318 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं।



