बाबा गणिनाथ की भक्ति में डूबा बेल्थरारोड, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बलिया के बेल्थरारोड में मद्धेशिया वैश्य समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समारोह में वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की तरक्की की पहली सीढ़ी बताते हुए संगठन और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। धर्मशाला निर्माण के लिए युवाओं से सक्रिय योगदान का आह्वान किया गया और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
बलिया: बेल्थरारोड में मद्धेशिया वैश्य समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव समारोह में शनिवार को समाज की प्रगति और एकजुटता पर जोर दिया गया। नगर में निकले भव्य शोभायात्रा के बाद देर शाम तक हुए समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज के तरक्की की पहली सीढ़ी है, लेकिन सामाजिक हितों की प्रभावी आवाज के लिए संगठन और राजनीतिक भागीदारी भी जरूरी है। समाज को शिक्षा, संगठन और नेतृत्व के तीनों मोर्चों पर मजबूती से आगे बढ़ना होगा।
बेल्थरारोड के न्यू कॉलोनी स्थित प्रस्तावित मद्धेशिया धर्मशाला की भूमि पर ध्वजारोहण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ। इसके बाद बाबा गणिनाथ की भव्य झांकी के साथ करीब एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकली। घोड़े, ढोल-ताशे, झंडे-पताकों और धार्मिक झांकियों से सजी यात्रा में सैकड़ों महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। मुख्यअतिथि पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी गुलाबचन्द्र गुप्ता ने समाज को एकजुटता का संदेश दिया और नगर में मद्धेशिया समाज के धर्मशाला के निर्माण के लिए युवाओ में जोश भरा।
मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है, इसलिए सभी को आपसी एकजुटता बनाए रखनी चाहिए। समारोह में बच्चों ने कविता और कहानी पाठ भी किया। अध्यक्षता मोहन मद्धेशिया एवं संचालन विजय मद्धेशिया ने किया।
इस मौके पर गुलाब चंद्र गुप्त, शिवमंगल शर्मा, डॉ रमाशंकर गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी लड्डू, प्रभास पांडे, अमन दुबे, दीपक कन्नौजिया, अनिल गुप्ता, महेश गुप्ता, गोपाल जी, जोरावर सिंह, दया मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहें। समारोह में मद्धेशिया वैश्य महासभा के नगर अध्यक्ष चंदन मद्धेशिया, रामनारायण गुप्ता, सभासद सतीश गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गोपाल जी, मंतोष मद्धेशिया, मृत्युंजय गुप्ता, शिवमंगल विक्की, धन्नू मद्धेशिया, मुन्ना गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, बजरंगी, पंकज मोदी को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
CM योगी का बच्चों को मंत्र: आत्मविश्वास रखो, समय की कद्र करो और चुनौतियों का सामना करो



