Varanasi

सावन की फुहार, राजस्थानी श्रृंगार और तीज का उल्लास… वाराणसी में खूब जमा रंग

वाराणसी में रोटरी क्लब वाराणसी एलिट की ओर से होटल वरुणा, सिगरा में भव्य तीज महोत्सव आयोजित किया गया। राजस्थानी थीम पर हुए समारोह में सदस्याएं पारंपरिक परिधानों में नजर आईं। शंखनाद और गणेश वंदना से शुरू कार्यक्रम में नृत्य-नाटिका, कजरी, संगीत और मनोरंजक गेम्स ने उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि प्रो. रामकली सराफ ने आयोजन की सराहना की। लाइव चूड़ी काउंटर और तीज उपहार विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और तीज का उल्लास साझा किया।

वाराणसी। हरियाली तीज के उल्लास, परंपरा और सांस्कृतिक रंगों से होटल वरुणा, सिगरा का वातावरण उस समय जीवंत हो उठा, जब रोटरी क्लब वाराणसी एलिट की ओर से भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। राजस्थानी थीम पर आयोजित इस समारोह में क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज-धजकर उत्सव में हिस्सा लिया और गीत-संगीत, नृत्य व मनोरंजक कार्यक्रमों के बीच तीज की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीएचयू की पूर्व अध्यक्ष, हिंदी विभाग एवं कला संकाय प्रमुख प्रो. रामकली सराफ रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया और तीज महोत्सव की सांस्कृतिक परंपराओं को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने क्लब की सदस्यों की एकजुटता, उत्साह और रचनात्मक सहभागिता की भी प्रशंसा की।

समारोह की शुरुआत शंखनाद और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को आकर्षित किया। कजरी और संगीत की प्रस्तुतियों ने सावन और तीज के पारंपरिक लोक रंग को मंच पर जीवंत कर दिया। मनोरंजक गेम्स और विभिन्न गतिविधियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बनाए रखा। सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों में भाग लिया।

राजस्थानी थीम को कार्यक्रम में विशेष रूप से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने समारोह में राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी। तीज के अवसर पर लगाए गए लाइव चूड़ी काउंटर ने भी विशेष आकर्षण पैदा किया, जहां सदस्याओं ने अपनी पसंद की चूड़ियां पहनकर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिकाओं वर्षा बंसल, प्रीति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल एवं दीप्ति अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। उनकी देखरेख में कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित और आकर्षक रूप दिया गया।

क्लब की प्रथम महिला वर्षा अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं रूमी बर्मन ने सभी भाभियों को तीज उपहार वितरित किए। उपहार पाकर सदस्याओं के चेहरे पर खुशी नजर आई और समारोह का उत्साह और बढ़ गया।

मुख्य अतिथि प्रो. रामकली सराफ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।

समारोह का संचालन निमिषा अग्रवाल एवं डॉ. बीथिका अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और तीज के पारंपरिक उल्लास को सामूहिक रूप से मनाया। गीत-संगीत, नृत्य, खेल, चूड़ियों और राजस्थानी परिधानों के रंग से सजा यह तीज महोत्सव क्लब सदस्यों के लिए यादगार बन गया।

गंगा केवल नदी नहीं, भारत की संस्कृति और सभ्यता की जीवनधारा : रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

‘युवा किताब नहीं पढ़ता’ कहना अन्याय, बस किताबें उसके हाथ तक पहुंचाइए: योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button