Varanasi

बरेका में सजा सावन का रंग, महिलाओं के उत्साह ने महोत्सव में भर दी उमंग

वाराणसी के बरेका संस्थान में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। शिवांशी फिटनेस जोन की संचालिका बिंदु सिंह के आयोजन एवं संचालन में महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिटनेस, रूप एवं वस्त्र सज्जा के आधार पर पिंकी त्रिपाठी को मिस सावन चुना गया। श्रेष्ठ बैलेंस में रंजू यादव और म्यूजिकल चेयर में पूजा कश्यप प्रथम रहीं। विजेताओं को बरेका जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार एवं रजनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वाराणसी। संस्थान बरेका द्वारा सावन की हरियाली, लोक संस्कृति एवं महिला सहभागिता को समर्पित सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं रंगारंग वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर सावन के पारंपरिक उल्लास एवं उमंग को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन शिवांशी फिटनेस जोन की संचालिका श्रीमती बिंदु सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक गीत-संगीत, सावन की उमंग एवं मनोरंजक खेलों ने पूरे कार्यक्रम को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

प्रतियोगिताओं में फिटनेस, रूप एवं वस्त्र सज्जा के आधार पर श्रीमती पिंकी त्रिपाठी को ‘मिस सावन’ चुना गया। वहीं श्रेष्ठ बैलेंस प्रतियोगिता में श्रीमती रंजू यादव तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में श्रीमती पूजा कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता, श्रीमती प्रिनु विश्वकर्मा, श्रीमती प्रतिभा, श्रीमती कृष्णा, श्रीमती संजू, श्रीमती रजनी यादव, श्रीमती गायत्री, श्रीमती सीमा, श्रीमती विभा शाही, श्रीमती नीलिमा, श्रीमती रीना, श्रीमती सोनी तिवारी, श्रीमती गायत्री तिवारी एवं श्रीमती सलोनी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विजेता एवं श्रेष्ठ प्रतिभागियों को बरेका के जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार एवं श्रीमती रजनी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री एस.के. सिंह ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सावन महोत्सव ने न केवल महिलाओं को मनोरंजन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान किया, बल्कि भारतीय लोक परंपराओं, सावन की संस्कृति एवं आपसी सौहार्द को जीवंत बनाए रखने का संदेश भी दिया।

निवेश से आगे ग्लोबल फ्यूचर की ओर बढ़ रही यूपी-जापान साझेदारी: सीएम योगी

यूपी में कैब-डिलीवरी सेवाओं पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, नए नियम लागू

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button