Varanasi

बरेका इंटर कॉलेज के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) इंटर कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने विभिन्न कक्षाओं के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मेहनत व लगन का संदेश दिया।

वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के इंटर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। बरेका के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री ने सभी मेधावी विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6 में लकी कुमारी ने प्रथम तथा मधुबाला सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में नुसरत यासमीन प्रथम और साक्षी पाल द्वितीय रहीं। कक्षा 8 में प्रियम यादव ने प्रथम तथा जितेश कुमार मीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में अनमोल प्रजापति प्रथम तथा श्रेया यादव द्वितीय रहीं। वहीं, कक्षा 11 में अनुष्का कुमारी ने प्रथम और युवराज जायसवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

सभी विद्यार्थियों को प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री समीर पॉल, विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी, समन्वयक श्री धर्म वीर सिंह, प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार सिंह एवं अध्यापिका श्रीमती दीप्ति राय उपस्थित रहीं।

मेधावी विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, प्रतिभा और लगन का सम्मान है। साथ ही, यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी मेहनत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा का संदेश है।

मैरी कॉम के मार्गदर्शक से द्रोणाचार्य तक, छोटे लाल यादव की साधना को मिला सम्मान

‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’: बच्चों ने दिखाई भारत-जापान दोस्ती की नई राह

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button