Varanasi

आन-बान-शान के साथ महापौर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मलदहिया और लहुराबीर चौराहे पर 120 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया। समारोह में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, उपसभापति, पार्षद एवं नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। महापौर ने स्वच्छता, विकास और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उत्कृष्ट राजस्व वसूली और सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।

वाराणसी : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर 120 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 15 अगस्त के अवसर पर मलदहिया और लहुराबीर चौराहे पर महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा आन-बान-शान के साथ ध्वजारोहण किया गया।

निष्पक्ष भाव से विकास और स्वच्छता पर जोर: महापौर अशोक कुमार तिवारी

​समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि काशी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। आज प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काशी में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहे हैं।महापौर ने कहा कि हमें निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। व्यक्तिगत पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर जो भी शहर के हित में काम करता है, वही हमारी प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ नगर निगम ने वाराणसी को देश के टॉप-5 स्वच्छ शहरों में लाने का संकल्प लिया है।

कहा कि फरवरी माह से शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत सीवर लाइन सफाई, जल जमाव की समस्या के समाधान और गलियों के निर्माण पर तेजी से काम हुआ है। 2161 करोड़ रुपये की लागत से सीवर और पेयजल की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं और 4 घंटे के भीतर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया है। इसके अलावा, निगम की संपत्तियों और जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। साथ ही, प्रदेश सरकार द्वारा 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक एकमुश्त समाधान योजना को संपत्तिकर व जलकर के बकायेदारों को ब्याज में मिलेगी 100 फीसदी छूट दी गई । राहत योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए राजस्व टीम प्रयासरत है।

​जिम्मेदारियों का बोध कराती है स्वतंत्रता: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल

​नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी अहसास कराती है। कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता एक स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और व्यवस्थित काशी का निर्माण करना है। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी है और हमें इसकी आत्मा को अक्षुण्ण रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है। प्रधानमंत्री के विजन के तहत काशी में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और क्रियान्वयन हो चुका है।

​नागरिक सेवा का भाव: सफाई मित्रों और नगर निगम कर्मचारियों के निरंतर परिश्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन, रीसाइकलिंग, सड़क, प्रकाश और जल निकासी की व्यवस्था में सुधार लाया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सेवा भाव के साथ काम करें ताकि नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ सके।

​स्वर्णिम काल से गुजर रही है काशी: एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

समारोह को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज काशी विकास के स्वर्णिम काल से गुजर रही है। केंद्र, राज्य और स्थानीय नगर निगम की सरकार मिलकर काशी की प्राचीन महिमा और वैभव में निरंतर वृद्धि कर रही है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में काशी के योगदान और अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपसभापति नरसिंह दास, पूर्व उपसभापति सुरेश चौरसिया, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद श्याम आसरे मौर्य सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किया । संचालन भैया लाल व धन्यवाद ज्ञापन अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने किया ।

राजस्व व उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारी सम्मानित

​समारोह के दौरान वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्कृष्ट राजस्व वसूली और सफाई व्यवस्था में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​राजस्व वसूली में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राजस्व निरीक्षक:

​धर्मेन्द्र कुमार वर्मा (जोन: भेलूपुर)
सत्येन्द्र कुमार विश्वकर्मा (जोन: वरूणापार)
देशदीपक द्विवेदी (जोन: दशाश्वमेध)
विकास राव (जोन: ऋषि मांडवी)
श्रीप्रकाश पटेल (जोन: आदमपुर)
सौरभ सिंह (जोन: सारनाथ)
दिनेश दूबे (प्रोग्रामर/कंप्यूटर कार्य)
​उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित सफाई मित्र (कुल 12 कर्मी):
​शांति, ​देवकुमार, ​मंजू, ​राजेश कुमार, ​काशी (सहित कुल 12 सफाई मित्रों को महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शहर में 120 फीट ऊंचे तिरंगे की सौगात

नगर निगम वाराणसी द्वारा शहर के तीन प्रमुख चौराहों पर 120 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मलदहिया और लहुराबीर चौराहों पर महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा भव्य रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

यूपी में बनेंगे 10 हजार ‘गो मित्र’, क्या है योगी सरकार की योजना

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button