बागपत: कांवड़ मार्ग पर लापरवाही, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 21 किलोग्राम गांजा, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, दो अवैध तमंचे और खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी की थी।
बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कांवड़ मार्गों की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।इसके अतिरिक्त, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो होमगार्डों की रिपोर्ट उनके कमांडेंट को भेजी गई है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह मामला दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ा है, जिसे कांवड़ यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था। शिव भक्तों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध था। इसके लिए बैरियर लगाते हुए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।उन्होंने बताया, शनिवार देर शाम को जब इस राजमार्ग पर वाहन दौड़ते हुए पाए गए, तो अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। मौके पर पहुंचकर की गई जांच में ट्रैफिक पुलिस के राजबहादुर, राजकुमार और निशांत अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण इन तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।इसके अलावा, दो होमगार्ड भी ड्यूटी में लापरवाही करते पाए गए, जिनकी रिपोर्ट उनके विभाग के कमांडेंट को भेज दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, मादक पदार्थ और दो हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयनगर पुलिस और स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 किलोग्राम गांजा, एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, दो अवैध तमंचे और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
रविवार को कोतवाली नगर सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा अपराधियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।(वार्ता)
सावन में मांस-मछली की दुकानों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अवलेशपुर में 12 दुकानें ध्वस्त
जीवन में अपनी जिज्ञासा को जीवित रखें, सीखने की प्रवृत्ति को बनाए रखें: प्रधानमंत्री



