UP LiveVaranasi

सीएम रेखा गुप्ता ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन्मदिन पर वाराणसी में काल भैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का भ्रमण करने के बाद उन्होंने बनारसी खानपान का आनंद लिया। भाजपा महिला मोर्चा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया।

वाराणसी : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन रविवार को जन्मदिन के अवसर पर धर्मनगरी काशी में आध्यात्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और बनारसी खानपान का आनंद लिया। उन्होंने सबसे पहले काशी के कोतवाल काल भैरव के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का अभिषेक एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का भ्रमण कर उसकी भव्यता की सराहना की और भावुक होकर काशी के आध्यात्मिक वातावरण की प्रशंसा की।

आज सुबह लगभग 9 बजे ताज होटल से रवाना होने के दौरान होटल परिसर में भाजपा महिला मोर्चा वाराणसी महानगर की अध्यक्ष कुसुम पटेल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नम्रता चौरसिया, मंजू सिंह, आरती पाठक, नेहा कक्कड़, उषा सिंह, प्रीति पुरोहित, अनिषा शाही, रीना पात्रों, दीपशिखा, सीमा यादव, उषा परिहार, सुषमा सिंह और मीरा गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन्मदिन पर वाराणसी में काल भैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का भ्रमण करने के बाद उन्होंने बनारसी खानपान का आनंद लिया। भाजपा महिला मोर्चा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया।

काल भैरव मंदिर पहुंचने पर क्षेत्रीय पार्षद कनकलता मिश्रा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री की आरती उतारकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

बाबा विश्वनाथ का किया अभिषेक, कॉरिडोर की भव्यता देख हुईं भावुक

काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिजनों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। जहां भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया यहां उन्होंने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने पूरे विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का अवलोकन किया और उसके आधुनिक स्वरूप तथा आध्यात्मिक गरिमा की मुक्तकंठ से सराहना की।

चौक स्थित लक्ष्मी चाय पर चाय-टोस्ट और राम भंडार की कचौड़ी-जलेबी का लिया स्वाद

धार्मिक दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने चौक स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी चाय की दुकान पर बनारसी मलाई टोस्ट, मक्खन टोस्ट और चाय का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, नवरतन राठी मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ नदेसर स्थित राम भंडार पहुंचीं, जहां उन्होंने बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी और जलेबी का स्वाद लिया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय तथा आयुष जायसवाल, संतोष सोलापुरकर आदि उनके साथ उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button