NationalState

“‘जनता कांग्रेस से तंग आ गई’- पीएम मोदी ने गिनाए ऐसे आंकड़े, सुनकर चौंक जाएंगे”

सूरत में 18,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अराजकता और अनिश्चितता की राजनीति कर रही है, जबकि जनता विकास और सुशासन का समर्थन कर रही है। पीएम मोदी ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री परिवर्तन को कांग्रेस के प्रति जनता की नाराजगी का परिणाम बताया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छता और विकसित भारत के संकल्प को देश की प्राथमिकता बताया।

सूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर अराजकता और अनिश्चितता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस से नाराज है, जिसके कारण उसे मुख्यमंत्री को बदलना पड़ा है।श्री मोदी ने गुजरात के सूरत में 18, 800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस 12 सालों से देश में अराजकता और अनिश्चितता फैला रही है और इसके जरिये वह अपने लिए अवसर खोज रही है, लेकिन देश की जनता उसे बार-बार करारा जवाब दे रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात के लोगों ने तो कांग्रेस को हाशिये पर धकेल दिया है।

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां भी जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ गयी है। अभी अभी हिमाचल में भी स्थानीय निकाय के चुनाव हुए, वहां कांग्रेस की सरकार है।, लेकिन वहां कांग्रेस बुरी तरह हार गयी। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है। इससे पहले हरियाणा के निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार मिली और पंजाब के लोगों ने भी कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दे दिया है।उन्होंने कहा कि देश और कर्नाटक की जनता कांग्रेस की नकारात्मकता के नाराज है, जिसकी वजह से उसे कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है।

उन्होंने कहा, “दूसरों पर निर्भर रहने वाले देश विकसित नहीं होते है। आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं, जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा। आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे हैं।”उन्होंने कहा, “स्थानीय निकाय चुनावों के बाद मैं पहली बार गुजरात आया हूं। मैं सूरत से पूरे गुजरात के लोगों का वंदन और अभिनंदन करता हूं। ढाई दशक से अधिक का समय हो गया है। आप हम सभी को, भाजपा को निरंतर अपना आशीर्वाद दे रहे हैं और समय के साथ ये आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में जिला परिषद, तहसील परिषद, नगर पालिका और महानगर पालिका के चुनाव हुए। इनमें गुजरात के लोगों ने भाजपा को इतना समर्थन दिया कि पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए।

उन्होंने कहा, “मैं आज ज्यादा खुश इसलिए हूं, क्योंकि मेरे रिकॉर्ड भी आप सबने तोड़ दिए हैं। हम सभी को हमेशा याद रखना है कि गुजरात की जनता ने हमारे सेवाभाव को अपना समर्थन दिया है। ये प्रचंड विजय सेवा के इस मिशन को और विस्तार देने के लिए है। हम सभी को अब और भी अधिक परिश्रम करना है।”श्री मोदी ने कहा, “विकसित गुजरात-विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करना हमारा ध्येय है और ये हमें सेवा के भाव से समर्पित होकर करना है। जब मैं कहता हूं कि सूरत एक शहर नहीं, बल्कि एक स्पिरिट (भावना) है, इसके पीछे मेरा दृढ़ विश्वास है।

“उन्होंने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि पूरे हिंदुस्तान में जो शहर लगातार स्वच्छता के अवॉर्ड प्राप्त करता हो, स्वाभाविक रूप से उसका मन कर जाएगा कि बहुत हो गया, अब क्या करना, लेकिन सूरत आज भी सफाई के अभियान को प्राथमिकता देता है। ये बहुत गर्व का विषय है कि यही सूरत है, जो कभी प्लेग जैसी महामारी से प्रभावित था और आज स्वच्छता के लिए पहचाना जा रहा है। इसके लिए बीते ढाई दशक से निरन्तर प्रयास किए गए हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, “इसमें सूरत के सभी लोग, अधिकारी, कर्मचारी, जन प्रतिनिधि सभी का योगदान है। मैं सूरत के आप सभी लोगों का बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं।

” उन्होंने कहा कि आज का दिन एक और सुखद संयोग का है। आज पांच जून, यानी विश्व पर्यावरण दिवस है। उन्होंने कहा, “पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर मैं देश के स्वच्छ शहरों में से एक सूरत में हूं।”उन्होंने कहा कि आज दुनिया अभूतपूर्व चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा, ” कुछ समय पहले मैंने कहा था कि ये दशक दुनिया के लिए आपदा के दशक सिद्ध हो रहा है।”हमने बीते समय में एक के बाद एक वैश्विक आपदाएं देखी हैं। पहले कोरोना का बहुत बड़ा संकट आया, फिर जगह-जगह युद्ध शुरू हो गये। अब इतना बड़ा ऊर्जा संकट है, जिसने पूरी दुनिया को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, गैस की सप्लाई चैन ध्वस्त हो रही है, लेकिन मुझे बहुत संतोष है कि 140 करोड़ भारतीयों के साझा प्रयास से देश ऐसे हर संकट का मजबूती से मुकाबला कर रहा है। ये जो वैश्विक संकट चल रहा है, ये दिखाता है कि ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता कितनी जरूरी है।श्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। इसलिए देश का भरोसा भाजपा पर है, भाजपा के विकास कार्यों पर है। इसलिए देश की जनता बार-बार भाजपा को जनादेश दे रही है।

” उन्होंने कहा कि हाल में ही हुए बंगाल, असम और पुड्डुचेरी के चुनाव में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजग) को बहुत बड़ा जनादेश मिला है। इसके अलावा जो पंचायतों और निगमों के भी चुनाव देश भर में हो रहे हैं, उसमें भी भाजपा को विजय मिल रही है। (वार्ता)

माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा: मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button