Varanasi

वाराणसी में नगर विकास मंत्री एके शर्मा का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था की हकीकत जानी

प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी के शिवपुर, गिलट बाजार और सिगरा सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की स्थिति परखी। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर फीडबैक लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सिगरा में सीएम ग्रिड्स योजना के अंतर्गत सड़क किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री ने सफाई कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें ‘स्वच्छता वीर’ बताया और स्वच्छ शहर निर्माण पर जोर दिया।

वाराणसी : प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार को वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर शहर की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल भी मौजूद रहे। मंत्री ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़कों की साफ-सफाई और ‘सीएम ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स योजना)’ के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया।

कई क्षेत्रों में पैदल चलकर लिया सफाई का जायजा

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सुबह शिवपुर क्षेत्र की सुषमा नगर कॉलोनी, गिलट बाजार, लक्ष्मणपुर और रघुवंशी नगर का दौरा किया। उन्होंने कई किलोमीटर तक पैदल चलकर प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम ग्रिड्स योजना के तहत विकास कार्यों का अवलोकन

निरीक्षण के क्रम में मंत्री सिगरा स्थित फल मंडी रोड पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स योजना) के तहत सड़क विकास और सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। इस दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मंत्री को चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। मंत्री ने सड़क किनारे पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया और कहा कि सड़क विकास केवल कंक्रीट तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे पर्यावरण अनुकूल और हरित बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

‘स्वच्छता वीर’ कहकर सफाई कर्मियों का बढ़ाया उत्साह

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सफाई कर्मियों की तत्परता और समर्पण की सराहना की और उन्हें ‘स्वच्छता वीर’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि सुबह के निरीक्षण में सफाई मित्रों की कर्तव्यनिष्ठा स्पष्ट दिखाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगरों की स्वच्छता और सुंदरता के पीछे सफाई कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण ही मुख्य कारण है। वाराणसी की गलियों और चौराहों पर स्वच्छता कर्मियों को सक्रिय देखकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से अत्यंत प्रसन्नता हुई।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नगर विकास मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित शहर का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

इस दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, सह नगर आयुक्त, स्थानीय पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

सिंगापुर-जापान दौरे पर सीएम योगी, वैश्विक निवेश से ‘मैन्युफैक्चरिंग हब’ बनेगा उत्तर प्रदेश

वाराणसी में Maruti Suzuki e-Vitara लॉन्च, AGR NEXA में 10.99 लाख रुपये से शुरू

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button