State

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती 2025 का विज्ञापन जारी, 32,679 पदों पर होगी सीधी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत कुल 32,679 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। भर्ती प्रक्रिया का संचालन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन से पूर्व वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

  • नए साल से पहले युवाओं को बड़ी सौगात, 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ : नए वर्ष के आगमन से पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया का संचालन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।

बोर्ड के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 दिसम्बर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा। बिना OTR के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। OTR के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर कुल 32,679 रिक्तियों को भरा जाएगा। पदों का वर्गवार, श्रेणीवार एवं आरक्षण से संबंधित विस्तृत विवरण बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध कराया गया है।आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन तथा चिकित्सकीय परीक्षण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही आगे की प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। शुल्क की श्रेणीवार जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पूर्व पूरा विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ लें, अपनी पात्रता सुनिश्चित करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें। साथ ही, किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या दलालों से बचने की भी सलाह दी गई है।

यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 को प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है और इसे नए वर्ष से पहले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में देखा जा रहा है।(वार्ता)।

https://x.com/upprpb/status/2006318176725029226

ऑपरेशन सिंदूर में हमने भगवान राम की युद्ध में भी मर्यादा न छोड़ने की शिक्षा का पालन किया : रक्षा मंत्री

नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 7 जनवरी को काशी आगमन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button