Varanasi

राजनीति के अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी को कृतज्ञ नमन, सुशासन दिवस पर विविध कार्यक्रम

वाराणसी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अटल जी को राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी राष्ट्र को दिशा देते हैं। भाजपा द्वारा जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए कंबल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण किया गया। साथ ही अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके जीवन व कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी हुआ।

  • वाराणसी में अटल जयंती पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने दी श्रद्धांजलि, स्वास्थ्य शिविर व प्रदर्शनी का आयोजन

वाराणसी। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें कृतज्ञ नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी को राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक सुदृढ़ता की स्पष्ट दिशा दी, जिससे भारत ने वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान स्थापित की।

आयुष मंत्री ने कहा कि पोखरण में किया गया परमाणु परीक्षण अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और साहसिक नेतृत्व का प्रतीक है, जिसने भारत को सामरिक रूप से मजबूत बनाया। उन्होंने ग्राम सड़क योजना जैसी जनकल्याणकारी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन निर्णयों ने गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी। डॉ. मिश्र ने कहा कि अटल जी की वाणी में कविता थी और उनके कर्म में राष्ट्र बसता था; उनका जीवन आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वाराणसी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अटल जी को राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी राष्ट्र को दिशा देते हैं। भाजपा द्वारा जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए कंबल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण किया गया। साथ ही अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके जीवन व कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया गया। वाराणसी जिले के विधानसभा क्षेत्र रोहनिया के ग्राम पंचायत मुड़ादेव में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमेश शाहनी, समाजसेवी व पर्यावरणविद अनिल सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, मंडल महामंत्री अनूप श्रीवास्तव, डॉ. एस.बी. सिंह, पूर्व प्रधान शोभनाथ पटेल, अमित पटेल रिंकू, वरुण पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उधर, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय रोहनिया केशरीपुर में उनके जीवन-वृत्त पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में जनसंघ काल से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की यात्रा और उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक दिनेश मौर्य, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, अरविंद प्रधान, जिला मंत्री श्रीमती उषा मौर्य, अश्वनी पांडेय सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल विचार और सेवा का प्रतीकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

महामना मालवीय और अटल जी की जयंती पर संगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर हुआ मंथन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button