UP Live

उत्तर प्रदेश को फिल्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव संजय प्रसाद से भेंट कर राज्य में फिल्म उद्योग के भविष्य पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रगतिशील फिल्म नीति की सराहना करते हुए इम्पा ने लखनऊ में कार्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य को फिल्म हब बनाने के प्रयासों को गति मिल रही है।

  • इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा ने प्रधान सचिव संजय प्रसाद से की अहम मुलाकात

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) के अध्यक्ष श्री अभय सिन्हा और इम्पा एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर तथा एफएमसी के महासचिव निशांत उज्जवल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजय प्रसाद से मुलाकात की, ताकि राज्य में फिल्म इंडस्ट्री के विकास और भविष्य पर चर्चा की जा सके।

बैठक के दौरान अभय सिन्हा ने श्री संजय प्रसाद को इम्पा का स्मृति-चिह्न भेंट किया तथा उत्तर प्रदेश सरकार की प्रगतिशील फिल्म नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब भारत के सबसे अधिक फिल्म-अनुकूल राज्यों में से एक बनकर उभरा है, जहाँ फिल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल और सहयोगात्मक वातावरण तैयार हुआ है। इसी को देखते हुए इम्पा उत्तर प्रदेश में अपना कार्यालय खोलने की दिशा में अग्रसर है।

प्रधान सचिव संजय प्रसाद ने इस पहल के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्रीय फिल्मों के प्रोत्साहन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को एक प्रमुख फिल्म हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर ईमानदार एवं ठोस कदम उठा रही है।निशांत उज्ज्वल ने जानकारी दी कि मुंबई, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के बाद इम्पा शीघ्र ही लखनऊ में अपना कार्यालय खोलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में फिल्म इकोसिस्टम को सशक्त बनाने तथा क्षेत्रीय सिनेमा के विकास को प्रोत्साहित करने के साझा संकल्प को रेखांकित किया गया।

अनुगूंज 2025 : सेवा, प्रेरणा और संस्कृति का भव्य संगम बना रोटरी मंडलीय अधिवेशन

लेखपाल भर्ती में हर हाल में आरक्षण प्रावधानों का अक्षरश: पालन होगा: मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button