प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में SIR मिशन, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वाराणसी की शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और कैंट विधानसभा में समीक्षा बैठक की। उन्होंने त्रुटिहीन मतदाता सूची को लोकतंत्र की नींव बताते हुए पात्र मतदाताओं को जोड़ने और फर्जी नाम हटाने पर जोर दिया।
- फर्जी नाम हटाने और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजपा का आक्रामक एक्शन प्लान, 25 दिसंबर तक हर बूथ पर लक्ष्य
वाराणसी : निर्वाचन आयोग द्वारा देश में कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार व प्रदेश संगठन कितना गंभीर है ये इस बात से पता चलता है कि पिछले 15 दिनों में मुख्यमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश महामंत्री संगठन वाराणसी जनपद का दौरा कर समीक्षा कर चुके है।
बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह आज काशी पहुचें और वाराणसी महानगर की तीन विधानसभाओं शहर दक्षिणी,शहर उत्तरी एवं कैंट में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहर उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा की बैठक नदेसर स्थित होटल रिगार्ड में जबकि कैंट विधानसभा की बैठक महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुई।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि त्रुटिहीन, प्रामाणिक एवं सत्यापित मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है। लोकतंत्र की मजबूती भाजपा का संकल्प है। कहा कि वाराणसी लोकसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और यह लोकसभा अन्य लोकसभा के लिए उदाहरण बने इसके लिए हमें दिन रात एक कर देना है। कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सुची में शामिल करवाना है और फर्जी मतदाताओं को सूची से बाहर करना है।
कहा कि अभी भी हमारे पास 10 दिनों का समय है। कहा कि टोलियां बनाकर घर-घर जाकर एक-एक मतदाता से सम्पर्क करे। कहा कि 20 दिसम्बर तक प्रत्येक बूथ की सूची बनाएं जिसमें ऐसे मतदाता जिन्होंने 2003 का अपना डेटा नही भरा है। दुसरा ऐसे मतदाता जिन्होंने फार्म ले तो लिया है लेकिन अभी तक फार्म भरकर जमा नही किया है। कहा कि इन सभी फार्मों को 25 दिसम्बर तक बीएलओं के पास जमा कराने के लिए नागरिकों को प्रेरित करें।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि पहले चरण की समाप्ति के पश्चात निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची जारी की जाएगी। कहा कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद बूथ वाइज मतदाता सूची का गहन अध्ययन करे। ऐसे वोटर जिनकी आयू 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की पूर्ण हो गयी हो उनका फार्म 6 भरवाकर जमा कराए। कहा कि चुनाव के समय जिस तरह एक साथ सभी बूथों पर मिलकर हम काम करते हैं, ऐसे ही एसआईआर में भी उसी सक्रियता, सामूहिकता और उत्साह के साथ जुटना है।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता संगठन के प्रत्येक अभियान एवं कार्यों में सबसे आगे रहते है। राज्य में चल रहे एस आई आर के कार्य में भी अपनी कार्यकुशलता एवं दक्षता के आधार पर शुद्ध मतदाता सुची के निर्माण में भी अपना पूर्ण योगदान करे।
विषय प्रस्तावना एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिह का स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। संचालन जगदीश त्रिपाठी ने व धन्यवाद ज्ञापन मधुकर च्रिंत्रांश ने किया।
इस अवसर पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक जाटव,नवरतन राठी,संतोष सोलापुरकर, ई. अशोक यादव, अशोक पटेल, रचना अग्रवाल, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, नीरज जायसवाल, चंद्रशेखर उपाध्याय, अनुपम गुप्ता, कुशाग्र श्रीवास्तव, बबलू सेठ, राजीव सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, विवेक पांडेय, मनोज सोनकर, अतुल कुमार सिंह, दिलीप चौहान, जितेंद्र पटेल, राजेश कुशवाहा, अनुराग सिंह, प्रीति सिंह, सोमनाथ यादव, मुकेश गुप्ता सहित सभी मंडलो के महामंत्री एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।
सारनाथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वाद और सौंदर्य का तोहफा, बन रहा क्लीन स्ट्रीट फूड हब



