UP Live

का0 हरिशंकर मल्ल की तृतीय पुण्यतिथि पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह

भलुअनी, देवरिया में का0 हरिशंकर मल्ल की तृतीय पुण्यतिथि पर अभयानंद शिक्षा संस्थान में संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर विचार रखे। छात्रों को संविधान की उद्देशिका भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने मल्ल जी के योगदान को याद किया।

भलुअनी, देवरिया। अभयानंद शिक्षा संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज के गंगा प्रसाद सिंह स्मृति सभागार में गुरुवार को का0 हरिशंकर मल्ल की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में न सिर्फ स्मृतियों को नमन किया गया, बल्कि विद्यार्थियों को संविधानिक मूल्यों से परिचित कराने हेतु सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण भी आयोजित किया गया।

सेमिनार में संविधान और लोकतंत्र पर वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनार्दन शाही ने का0 हरिशंकर मल्ल को गरीबों-मजलूमों की आवाज बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज सेवा को ही अपना लक्ष्य माना और अंतिम समय तक कमजोर तबके की लड़ाई लड़ते रहे।संविधान की प्रस्तावना एवं लोकतंत्र विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा-“भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने का दायित्व हर नागरिक का है। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के साथ-साथ विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुल मुख्य रमेश सिंह ने भी का0 हरिशंकर मल्ल के व्यक्तित्व और कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के गरीब एवं वंचित लोगों की आवाज थे। उनके संघर्ष और सेवाभाव की सीख समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर प्रबंधक सतीश सिंह, प्रधानाचार्य विभूति नारायण यादव, रामकिशोर वर्मा सहित कई शिक्षकों और अतिथियों ने मल्ल जी के योगदान और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सेमिनार के दौरान छात्र-छात्राओं को संविधान की उद्देशिका  भेंट करते हुए सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें संविधानिक मूल्यों को समझने और आत्मसात करने की प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

इस दौरान सच्चिदानंद सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार मल्ल, नवनीत पाठक, उपेन्द्र जी, अजय कुमार मल्ल, पवन यादव, राधेश्याम मल्ल, हृदयनारायण सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन मल्ल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

गोरखपुर जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, दिलाया आवास-इलाज का भरोसा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पश्चिमी यूपी का उभरता ग्लोबल गेटवे

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button