Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल संग अमेरिका रवाना

नई दिल्ली :  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल टेस्ट के लिए शनिवार को विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ”कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं।”
उन्होंने कहा, ”इस मौके पर हम उनकी अच्छी कामना के लिए धन्यवाद देते हैं।”  विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी प्रदान की।

Related Articles

Back to top button