State

यात्री बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत

कुरनूल : आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के कल्लूरुमंडल के चिन्नातेकुर गाँव में शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक निजी यात्री बस में आग लग जाने से उसमें सवार 20 यात्रियों की मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि बस में 38 यात्री सवार थे। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी।उन्होंने बताया कि बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बस का तेल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 यात्री ज़िंदा जल गए और 11 शवों की पहचान हो गई है।

ज़्यादातर शव इतने जल गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल था। हालांकि, 19 यात्री सुरक्षित बच गए।उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह 3:30 से चार बजे के बीच हुआ। सभी शवों को बस से निकाल लिया गया है और अधिकारी मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ घायलों को कुनरूल के जीजीएच में भर्ती कराया गया। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है।जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए है।मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मोदी ने कुरनूल बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक दुर्घटना में हुई मौतों से अत्यंत दुखी हूँ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि पीड़ितों को हर संभव सहायता और चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में आज तड़के साढ़े तीन बजे कुरनूल जिले के चिन्नातेकुरु गाँव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद आग लग गई जिससे 25 से ज़्यादा यात्रियों की जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बस में 40 लोग सवार थे।(वार्ता)

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला : हर जिले में बनेगा जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी का पद

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button