Breaking News

इंडेन एलपीजी के भरे सिलिंडर ला रहा ट्रक पलटा

बड़ा हादसा टला, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक – हेल्पर को भेजा अस्पताल

सिंगरौली : रीवा से इंडेन कंपनी के भरे एलपीजी सिलिंडरों को लेकर सिंगरौली आ रहा ट्रक माडा थाना के बन्धौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित अमिलिया घाटी पलट गया। ट्रक के पलटने के कारण अज्ञात हैं। इस दुर्घटना में ट्रक में लड़े कुकिंग गैस के सिलिन्डर चारों ओर बिखर गए, जबकि इस हादसे में चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है तथा उसका हेल्पर भी बुरी तरह से चोटिल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बंधौरा एवं माडा पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button