पं दीनदयाल जी का चिंतन एवं विचार हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है : दिलीप पटेल
अस्सी स्थित पप्पू की अडी पर मनाई गयी पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती
- पं दीनदयाल जी के सपने को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: दिलीप पटेल
वाराणसी ; एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर विचारक,चिंतक एवं पथ प्रदर्शक पं दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर भाजपा काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी सोलह संगठनात्मक जिलों के सभी 28087 बूथों पर भाजपाजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।इस कार्यक्रम के तहत रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला संगोष्ठी आयोजित की गयी।
संगोष्ठी को संबोंधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि पं दीनदयाल जी एक महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं कर्मयोगी थे। उनका चिंतन उनका विचार हम सबके लिए प्रेरणादायी है। अंत्योदय के जनक पं दीनदयाल जी बहुआयामी थे। विषम परिस्थितियों में भी संघर्ष करते रहे। जो विचार यात्रा पं दीनदयाल जी ने आरम्भ की थी उसे 2014 में मुकाम हासिल हुआ। कहा कि जिस अंत्योदय की परिकल्पना पं दीनदयाल जी ने की थी उसे साकार करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व केंद्र सरकार कर रही है। गांव, गरीब,किसान, शोषित, पीडित, वंचित लोगो के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गयी इन योजनाओं के माध्यम से आवास, शौचालय, फ्री गैस कनेक्शन, फ्री बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है। किसानो की आय दुगुनी करने के साथ फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक टी.राम, नागेंद्र रघुवंशी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुरेश सिंह,अनिल श्रीवास्तव,संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, अरविंद पटेल आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
अस्सी स्थित पप्पू की अडी पर मनाई गयी पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर आज अस्सी स्थित पप्पू की ऐतिहासिक अड़ी पर लोगों उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि अंतिम आदमी के विकास की बात करने वाले पंडित दीनदयाल जी राजनीति में ईमानदारी और सुचिता के प्रतीक थे।

कहा कि महापुरुष पं दीनदयाल जी चाहते थे कि अंतिम आदमी का बेटा राजनीतिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़े और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर से धारा 370 का विरोध कर रहे थे दोनों का सपना अब साकार हुआ गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हुआ और पल भर में ही जम्मू कश्मीर से वो धारा हट गई। यह दुर्भाग्य रहा कि एक की मौत रेल में हुई दूसरे की मौत जेल में हुई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामना मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, जगन्नाथ ओझा, डाक्टर देवब्रत चौबे, अजय कृष्ण त्रिपाठी, सुनील मिश्र, समीर, आलोक राय, विकाश, सिंटू सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, सुभाष चंद्र, मनोज सिंह,अवनीश आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
रसेल की किताब ने गढ़ी जाति की बेड़ियाँ, बिहार चुनाव में गूंज रहा औपनिवेशिक खेल
जाति जनगणना से बिहार चुनाव 2025 तक: अंग्रेजों की साज़िश, नेताओं का खेल और जनता की चुनौती



