UP Live

यूपी सरकार के एक और मंत्री कोरोना पाजिटिव

 लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। वह अपने घर में पृथकवास में चले गए हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व में मेरे स्टाफ में कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे, मुझे कोरोना के शुरूआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने आज अपनी कोविड-19 की जांच करायी। जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह आवश्कतानुसार अपनी जांच करा लें । डाक्टरों की सलाह पर मैं अपने आवास पर पृथकवास में हूं ।’ रजा (52) विधानपरिषद सदस्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button