National

ऐतिहासिक एक्सिओम- 4 मिशन आईआईएस रवाना

मोदी ने एक्सिओम-4 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर शुभकामनाएं दी.सीएम योगी ने शुभकामनाओं के साथ कहा – पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान व वैश्विक सहयोग के नए युग में प्रवेश कर रहा

चेन्नई : अरबों लोगों की उम्मीदों और सपनों वाला एक्सिओम मिशन-4 भारतीय यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और चालक दल के तीन अन्य सदस्यों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दिन में 12 बजकर एक मिनट पर कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ। यह मिशन 14 दिन की अवधि का है1यह मिशन 28 घंटों की यात्रा के बाद कल सुबह सात बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उतरेगा ।मिशन में भारत, हंगरी ,अमेरिका और पौलेंड के यात्री शामिल हैं।

इस मिशन के पायलट शुभांशु शुक्ला हैं और मिशन का नेतृत्व कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं। हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू तथा पौलेंड के स्लावोज उज्नान्सकी-विस्नीवस्की मिशन विशेषज्ञ हैं।नासा के सहयोग से यह ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित मिशन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित होगा जो नए क्षितिज की खोज के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा क्योंकि यह भारत के तीन बेहद सफल चंद्र मिशनों और स्पैडेक्स प्रायोगिक डॉकिंग मिशन की पृष्ठभूमि में आता है। इसने अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत को अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बनने में सक्षम बनाया।

‘एक्सिओम’ मिशन भारत के पहले मानव अंतरिक्ष यान मिशन, गगनयान के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिसे मानव रहित मिशनों के परीक्षण के बाद एक या दो साल बाद निर्धारित किया गया है। भारत ने वर्ष 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।इस मिशन की पहली उड़ान 29 मई को उड़ान निर्धारित थी लेकिन प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों ,एलओएक्स लीक और आईएसएस में मरम्मत कार्यों सहित विभिन्न कारणों से छह बार इसका प्रक्षेपण टला लेकिन आज इसने आखिरकार लॉन्च पैड से शानदार तरीके से उड़ान भरी।

मोदी ने एक्सिओम-4 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के बुधवार को सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया है।श्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भी शुभकामनाएं दीं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्‍ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “ हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वह अपने साथ एक अरब 40 करोड़ भारतीयों की इच्छाओं, आशाओं और आकांक्षाओं के साथ इस अभियान पर हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं!

”उल्लेखनीय है कि अरबों लोगों की उम्मीदों और सपनों को साकार करने के लिए एक्सिओम-4 मिशन भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य सदस्यों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भारतीय समय के अनुसार दिन में 12 बजकर एक मिनट पर कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ। यह मिशन 14 दिन की अवधि का है1यह मिशन 28 घंटों की यात्रा के बाद गुरूवार सुबह सात बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ेगा। मिशन में भारत, हंगरी ,अमेरिका और पौलेंड के अंतरिक्षयात्री शामिल हैं।(वार्ता)

लखनऊ के लाल की अंतरिक्ष में ऐतिहासिक उड़ान, सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जन्मे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष में मानव मिशन Axiom Mission 4 में मिशन पायलट बनने और ऐतिहासिक उड़ान भरने के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि को भारत की वैज्ञानिक क्षमता और वैश्विक भागीदारी की अद्भुत मिसाल बताया।

भारत के लिए गौरव का क्षणः सीएम योगी

सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। Axiom Mission 4 के मिशन पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की इस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन में भागीदारी हमारे वैज्ञानिक उत्कर्ष और वैश्विक सहयोग के प्रति अटूट संकल्प को दर्शाती है। आगामी मिशन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।जय हिंद।

ड्रैगन कैप्सूल के माध्यम से भर रहे उड़ान

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो भारतीय वायुसेना के एक अनुभवी टेस्ट पायलट हैं, अमेरिका के फ्लोरिडा से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना हुए। वह इस मिशन में SpaceX के ड्रैगन कैप्सूल के माध्यम से उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, जो 1984 में राकेश शर्मा के बाद किसी भारतीय की पहली मानव अंतरिक्ष यात्रा है।

आपातकाल में कांग्रेस ने लोकतंत्र को किया कैद, प्रेस की आजादी छीनी : मोदी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button