UP Live

पौधरोपण महाभियान-2025 : नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 4.12 करोड़ पौधे

24271.66 हेक्टेयर एरिया में होगा पौधरोपण.यमुना किनारे 6712.44 हेक्टेयर में एक करोड़ 9 लाख तथा गंगा तीरे 4356.13 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे 77 लाख से अधिक पौधे.बेतवा किनारे 53 लाख, सई नदी किनारे 34.25 लाख, गोमती किनारे 33.56 लाख, केन किनारे लगाए जाएंगे 12.22 लाख पौधे, हिंडन को संवारने के लिए लगाए जाएंगे 4.29 लाख पौधे.चंबल, छोटी गंडक, हिंडन, रामगंगा, राप्ती, सई, सरयू, सोन आदि नदियों के किनारे भी किए जाएंगे वृहद पौधरोपण.

  • 13 प्रमुख नदियों के पांच किमी.एरिया में पौधरोपण कराएगी योगी सरकार

लखनऊ : योगी सरकार पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की नदियों के पांच किमी. दायरे में 4.12 करोड़ पौधे लगाएगी। यूपी की हरियाली बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम भी बढ़ाया है। विगत वर्ष-2024 में नदियों के किनारे 2656 स्थलों पर 3.72 करोड़ पौधरोपण किए गए थे। यूपी से होकर गुजरने वाली 13 प्रमुख नदियों के समीप 24271.66 हेक्टेयर एरिया में पौधरोपण होगा। इन नदियों में गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती, चंबल, छोटी गंडक, हिंडन, गोमती आदि प्रमुख हैं। वहीं सर्वाधिक पौधरोपण यमुना नदी वाले जनपदों में होंगे।

यमुना के समीप लगाए जाएंगे सर्वाधिक पौधे

पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सर्वाधिक पौधे यमुना नदीं के किनारे लगाए जाएंगे। यमुना किनारे एक करोड़ 9 लाख से अधिक पौधे लगेंगे। गंगा नदी के किनारे वाले जनपदों में 77 लाख पौधरोपण किए जाएंगे। बेतवा किनारे 53 लाख, सरयू किनारे 39.35 लाख पौधे, सई किनारे 34.25 लाख, गोमती किनारे 33.56 लाख किनारे पौधे लगाकर संवारे जाएंगे।

त्रिवेणी वन भी बसाएगी योगी सरकार

योगी सरकार 2025 में आयोजित महाकुम्भ की स्मृति में नदी किनारे नीम, पीपल, पाकड़ के पौधों का त्रिवेणी रोपण भी कराएगी। पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि नदियों के पांच किमी. एरिया में भी पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू, सोन, चंबल समेत 13 नदियों के आसपास के एरिया को चिह्नित किया जा रहा है।

पौधरोपण महाभियान-2025 में सरकार का लक्ष्य

नदी……………….एरिया (हेक्टेयर में)…………………..पौधे

बेतवा …………………3708.15 ………………………….5309321
चंबल …………………..100.00 ………………………….160000
छोटी गंडक ………….533.50 ……………………………853600
गंगा …………………..4356.13 ………………………….7704801
गोमती ……………….1557.20 …………………………3356120
हिंडन ……………………218.99 ……………………….429014
केन ……………………..781.06 ………………………1233964
रामगंगा ……………….589.19 ………………………..982244
राप्ती …………………..1216.15 ……………………1945760
सई ………………………1449.40 ……………………3425021
सरयू …………………….2341.02 …………………..3935660
सोन ……………………….708.42 ……………………950962
यमुना ………………….6712.44 ……………………10988763

कुल ……………………24271.66 ………………..4,12,75,230

यूपी में 14 आईएएस इधर से उधर

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button