UP Live

प्रदेश भर में 5,852 क्रय केंद्रों पर रिकॉर्ड गेहूं खरीद

  • 1.73 लाख किसानों से 9.26 लाख मीट्रिक टन से अधिक की हुई गेहूं खरीद

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने एक बार फिर गेहूं खरीद में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 8 मई 2025 तक प्रदेश में 1.73 लाख से अधिक किसानों से 9.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो गई है, वहीं पिछले वर्ष इस अवधि में लगभग 6.88 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी।

इस वर्ष अब तक 1,73,381 किसानों से 9.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए कुल 4,46,725 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। अब तक ₹2,045 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जा चुकी है। रबी विपणन वर्ष 2025–26 सीजन के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2,425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उचित और समय पर पारिश्रमिक सुनिश्चित हुआ है। गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू हुआ है। यह खरीद 15 जून तक जारी रहेगी। प्रदेश भर में 5,852 खरीद केंद्रों के जरिये यह खरीद चल रही है।

10 लाख लोगों को दक्ष बनाकर प्रदेश की तस्वीर बदलेगा ‘AI प्रज्ञा’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

भारत ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का हमला विफल किया, आठ पाकिस्तानी मिसाइल की नष्ट

‘पहलगाम हमला पाकिस्तान की टकराव की पहली हरकत, भारत सिर्फ दे रहा है माकूल जवाब’

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button