Varanasi

काशी मे हो रहे विश्व के तीसरे और देश के पहले अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे का निर्माण 

गंडोला पार्किंग के लिए कैंट और रथयात्रा पर बनाया जा रहा है ,केबिन गैरेज .स्विट्जरलैंड आधारितत कंपनी बर्थोलेट कर रही रोपवे का निर्माण .

  • यात्रियों को सुगम यात्रा कराने के बाद सभी गंडोला को सुरक्षित स्थानों पर  किया  जाएगा पार्क

वाराणसी : देश के पहले नगरीय परिवहन सेवा के लिए डबल इंजन की सरकार काशी में रोपवे का निर्माण करा रही है। रोपवे कैंट जंक्शन रेलवे स्टेशन से शुरू होकर  गोदौलिया तक की यात्रा कराएगा। रोपवे के संचालन के साथ ही इसके पार्किंग स्थल की भी व्यवस्था की जा रही है । दिन भर यात्रियों को सुगम यात्रा कराने के बाद सभी गंडोला को सुरक्षित स्थानों पर पार्क किया जायेगा। इसके लिए कैंट और रथयात्रा पर केबिन गैरेज बनाया जा रहा है।रोपवे का निर्माण स्विट्जरलैंड आधारित कंपनी बर्थोलेट कर रही है।

प्राचीनता के साथ आधुनिक को आत्मसात करती हुई विश्व की सबसे प्राचीन और जीवंत शहर काशी में जल्द ही रोपवे सेवा शुरू होगी। बोलीविया देश के लापाज़ और मेक्सिको के बाद विश्व में भारत तीसरा देश और वाराणसी पहला शहर होगा जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोप-वे चलेगा। कैंट से गदौलिया तक की 3.85 किलोमीटर की यात्रा महज 16 मिनट में तय होगी। रोपवे में क़रीब 150 ट्रॉली कार चलेगी। संचालनके बाद सभी केबिन कार या गंडोला को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया जायेगा। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के अधिकारियों के मुताबिक कैंट स्टेशन और रथयात्रा स्टेशन पर सञ्चालन के बाद सभी गंडोला को पार्क किया जायेगा।

रोपवे स्टेशन पर केबिन गैरेज की क्षमता और साइज

कैंट स्टेशन केबिन गैरेज़
पार्किंग क्षमता 90 गंडोला
पार्किंग साइज़ 1150 स्क्वायर मीटर

रथयात्रा स्टेशन केबिन गैरेज़
पार्किंग क्षमता 60 गंडोला ( दो सर्विस गंडोला )
पार्किंग साइज़ 148 स्क्वायर मीटर

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

नेपाल में राजनीतिक-आर्थिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार की कोख से जन्मा एक और हिंसक आंदोलन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button