
पार्लियामेंट एनेक्सी की छठी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने किया कंट्रोल
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली स्थित संसद की एनेक्सी बिल्डिंग की छठी मंजिल पर सोमवार को सुबह-सुबह आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया ।
आग पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग में छठी मंजिल पर इलेट्रिक बोर्ड के पास लगी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी थी।



