UP Live

केंद्र सरकार से मिला तोहफा राज्य में विकास व कल्याण की पहल को देगा गतिः सीएम योगी

सीएम योगी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

  • कर हस्तांतरण में उत्तर प्रदेश को जारी किए गए सर्वाधिक 31,962 करोड़ रुपये
  • हम सब मिलकर मजबूत व समृद्ध उत्तर प्रदेश का कर रहे निर्माणः मुख्यमंत्री

लखनऊ : केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण (टैक्स डिवाल्यूशन) दिया है। कर हस्तांतरण में सर्वाधिक राशि (31,962 करोड़) उत्तर प्रदेश को जारी की गई है। यह राशि त्योहारों से पहले राज्यों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

सीएम ने जताया आभार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। सीएम योगी ने कर हस्तांतरण के हिस्से के रूप में उत्तर प्रदेश को 31,962 करोड़ रुपये समय पर जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

हम सभी मिलकर मजबूत व समृद्ध उत्तर प्रदेश का कर रहे निर्माण

सीएम योगी ने लिखा कि यह अग्रिम किस्त हमारे त्योहारों के मौसम की तैयारियों को काफी बढ़ावा और राज्य भर में विकास व कल्याण की पहल को गति देगी। हम सभी मिलकर मजबूत व समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button