NationalSports

यह मेरा आखिरी टी20 विश्वकप था : कोहली

बारबाडोस : रन मशीन के नाम से विख्यात भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 विश्वकप जीतने के बाद ऐलान किया है कि यह उनका आखिरी टी20 विश्वकप था।भारत ने शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी टी20 विश्वकप के रोमांचक फाइनल में सात रन से हरा दिया। कोहली ने इस अहम मुकाबले में 76 रन का योगदान दिया जो आखिर में टीम की जीत का कारक बना।

विश्वकप की जीत के बाद भावुक विराट ने कहा “ यह मेरा आखिरी टी20 विश्वकप था। मै इससे पहले छह टी20 विश्वकप में खेल चुका हूं। अब वक्त आ गया है जब नयी प्रतिभाओं को मौका मिले। मैने खेल का भरपूर आनंद लिया और यह लम्हा मेरी जिंदगी के लिये यादगार रहेगा।”उन्होने कहा “ इस जीत के लिये टीम का हर सदस्य बराबर का हकदार है। सभी ने बेहतरीन खेल दिखाया जिसके चलते भारत यह विश्वकप अपने नाम कर सका।

”जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे के गले लग कर रो पड़े। हार्दिक पांड्या,सूर्य कुमार यादव,ऋषभ पंत समेत हर भारतीय खिलाड़ी की नम थी मगर यह खुशी के आंसू थे। कमेंटरी बाक्स में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान भी फूट फूट कर रोये। उन्होने कहा कि रोहित की टीम ने आज कमाल कर दिया। वह इस टीम के शुक्रगुजार हमेशा रहेंगे जिन्होने उनका सपना साकार कर दिया। (वार्ता)

दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा कर भारत बना टी20 विश्व चैंपियन

Related Articles

Back to top button