State

गंगा नदी में नौका पलटी, चार लोगों के डूबकर मरने की आशंका

पटना : बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में नौका के पलट जाने से चार लोगों के डूबकर मरने की आशंका है।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर कुछ लोग नौका पर सवार होकर स्नान करने के लिये नदी के उसपार जा रहे थे। इस दौरान उमा घाट के समीप नौका पलट गयी। कुछ लोग तैरकर बाहर आ गये, जबकि चार लोगों के डूबकर मरने की आशंका है।सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंच गई है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button