
ब्लाक कार्यालय से सम्बद्ध 2 सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमित
बीडीओ मिठौरा ने ब्लाक कार्यालय को 72 घंटे के लिए किया सील
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा कार्यालय से सम्बद्ध 2 सफाई कर्मचारी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये गए और वही 1कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिठौरा ग्राम सभा का निवासी हैं। 15 जुलाई को ब्लाक कर्मियो की कोरोना का नमूना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठौरा में लिया गया था। जिनका सोमवार को इनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ गई। वहीँ बीडीओ मिठौरा पुष्पा सोनकर ने बताया कि ब्लाक कार्यालय से संबद्ध दो सफाई कर्मचारी की रिपोर्ट पाजिटिव आने से ब्लाक कार्यालय को 72 घण्टे के लिए सील कर दिया गया, कार्यालय को सेनेटाइज कराया जाएगा।



