UP Live

8 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज,12 कोरोना मरीज और मिले भी

महराजगंज। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 8 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसमें एक पुलिस लाइन, एक बृजमनगंज,एक जोगिया बारी फरेंदा, एक गुलरिया लक्ष्मीपुर एक सोनौरा बुजुर्ग कैंपियरगंज एक सीएचसी महाराजगंज तथा दो पिपरा काजी निचलौल के निवासी हैं । वही 12 कोरोना मरीज भी पाए गए हैं। जिसमें से एक पुलिस लाइन महराजगंज, एक वार्ड नंबर 6 फरेंदा,एक निचलौल,एक जंगल गुलरिया, एक रोडवेज डिपो,तीन अमरुतिया बाजार तथा चार सदर के निवासी है। इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मामले 335, कोरोना सक्रिय मामले 111 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 221 हो गई है।

Related Articles

Back to top button