UP Live

डीआईजी ने दिया कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश

महराजगंज। डीआईजी गोरखपुर राजेश डी मोदक ने महराजगंज नगर के कंटेन्मेंट जोन सुभाष नगर का आज निरीक्षण किया। उन्होने कंटेन्मेंट जोन में रहने वालो को कोरोना से बचाव की जानकारी दिया। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि वह सभी लोग गाइड लाइन का पालन पूरी तरह से कराये। कन्टेनमेंट जोन का निरीक्षण के बाद डीआईजी पुलिस लाइन पहुँचकर टाप टेन अपराधियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया और उनकी गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वहीँ डीआईजी ने एसपी से जिले की सुरक्षा व्यवस्था व कोरोना के प्रति जनपद में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर कानून व्यवस्था का अनुपालन कराया जाय,जो कानून व्यवस्था का उल्लंघन करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी रोहित सिंह सजवाण व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,सीओ राजू कुमार साव,कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह,नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button