Entertainment

पोंजी स्कीम घोटाले में फंसे राज कुंद्रा, ED ने कुर्क की 98 करोड़ की संपत्ति

मुंबई । अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर विवादों में आने वाले व्यवसायी राज कुंद्रा अब बिटकॉइन पोंजी स्कीम मामले में फंस गए है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कुंद्रा की 97.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। अधिकारिक बयान के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ ​​राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इसमें मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित आवासीय फ्लैट भी शामिल है, जो वर्तमान में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। इसके अलावा राज कुंद्रा के नाम का पुणे स्थित आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर पर ईडी ने जब्त कर लिया है। (वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button