UP Live

घर में लगी आग , समान जल कर खा़क

महराजगंज। बीती रात जनपद के सोनौली कस्बे में एक मकान में अचानक आग लग जाने से कमरे में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार सोनौली कस्बा महबूब खान के मकान के ऊपरी मंजिल से धुआ निकलता देख अगल बगल के लोग शोर मचाना शुरू कर दिया। उस वक्त घर के सभी लोग नीचे के मंजिल में थे। इस आगजनी में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है। आगजनी की इस घटना को शॉर्टसर्किट से होना बताया जा रहा है। आगजनी से कमरे में रखा सामान,सोफा,बेड,एसी जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर मौके पर चौकी प्रभारी अशोक कुमार,चौकी सिपाही अभय कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button