Entertainment

पंड्या स्टोर: शादी के बंधन में बंध चुकी है नताशा और धवल की जोड़ी! प्रियांशी यादव उर्फ नताशा ने की इस बारे में बात

“पंड्या स्टोर” ने अपनी ग्रीपिंग स्टोरी और दिलचस्प मोड़ के साथ दर्शकों के दिलों को जीत लिया है। लीप के बाद शो में लीड किरदार रोहित चंदेल और प्रियांशी यादव को देखकर दर्शकों को अगले एपिसोड में क्या होने वाला है, यह जानने की उत्सुकता है। और अब एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ है जो आपकी खुशी बढ़ाने के लिए काफी है।

शो का करंट ट्रैक धवल और नताशा के चारो ओर घूम रहा है। सभी पंड्या स्टोर, नताशा और धवल के फैन्स के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि उनकी पसंदीदा जोड़ी अब एक साथ आ गई है और उन्होंने शादी कर ली है। नताशा और धवल ने सभी रुकावटों और मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकल कर अपने रिश्ते को दोबारा एक मौका दिया है। दर्शकों के लिए सच में उनकी पसंदीदा जोड़ी यानी नताशा और धवल को फिर से एक साथ मिलते हुए देखना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं हैं।

स्टार प्लस के शो पंड्या स्टोर से प्रियांशी यादव, यानी नताशा, कहती हैं, “दर्शकों के लिए जो इतने उत्साह से इंतजार कर रहे हैं, उनके लंबे इंतजार का समय खत्म होने जा रहा है, क्योंकि धवल और नताशा पहली बार एक दूसरे से प्यार करने वाले हैं और फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आने वाला ट्रैक में दर्शक ट्विस्टेड फैमिली ड्रामा के साथ प्यार और रोमांस देखेंगे ; कह सकते हैं कि ‘जब मिया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी।

‘ प्रपोजल और शादी दर्शकों के दिलों में खुशी लाएंगे, और हमने अपने प्यार का इजहार करने और साथ रहने के लिए जो अनोखा रास्ता चुना है, वो असल में खास है। और आखिर में, हमारे सारे सपोर्टर्स के लिए, बहुत बहुत धन्यवाद जो हम में विश्वास दिखाते हैं। हमें आगे भी सपोर्ट करते रहिए!”पंड्या स्टोर को स्फीयर ओरिजिन्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। पंड्या स्टोर स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे प्रसारित होता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button