
हॉटस्पॉट की समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने डीएम को दिया पत्र
महराजगंज। उद्योग व्यापार मंडल बृजमनगंज अध्यक्ष किशन जायसवाल व युवा नेता विनोद जायसवाल द्वारा शुक्रवार को जिलाधिकारी महराजगंज डॉ उज्ज्वल कुमार को पत्र देकर अवगत कराया कि बृजमनगंज कस्बा के एक गली हॉटस्पॉट होने के नाते पूरे कस्बा की दुकानों को बंद कर दिया गया है जिससे व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। आगामी महत्वपूर्ण त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अविलंब दुकानों को खोलने की अनुमति दिया जाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल ने बताया कि जिलाधिकारी मौके का निरक्षण कर जल्द दुकाने खोलने का आश्वाशन दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा, अमित जायसवाल व सोनू जायसवाल मौजूद रहे।



