State

आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली : पंजाब में जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और इसी पार्टी के जालंधर पश्चिमी से विधायक शीतल अंगुराल ने आज अरविंद केजरीवाल का दामन छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि श्री रिंकू को आम आदमी पार्टी ने हाल ही में जालंधर से पुन: लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया था। माना जा रहा है कि वह अब भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में होंगे।

केन्द्रीय शहरी विकास, गरीबी उन्मूलन, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सांसद श्री रिंकू और विधायक श्री अंगुराल के भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए डबल इंजन की सरकार प्रदेश को मजबूती प्रदान करेगी।भाजपा श्री तावड़े ने आम आदमी पार्टी के सांसद और विधायक का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि सांसद श्री रिंकू और विधायक श्री अंगुराल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब की जनता के हित और विकास के लिए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री जाखड़ ने सांसद श्री सुशील कुमार रिंकू और विधायक श्री शीतल अंगुराल का पार्टी में स्वागत किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए आप नेताओं द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में पंजाब विकसित भारत के एक महत्वपूर्ण प्रदेश बनकर उभरेगा और देश में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।भाजपा में शामिल हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रधानमंत्री श्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में पूरे देश में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। सांसद श्री रिंकू ने श्री मोदी के नेतृत्व और श्री नड्डा के मार्गदर्शन में विकसित भारत की यात्रा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

भाजपा ने नवनीत राणा को अमरावती और गोविंद करजोल को चित्रदुर्ग सीट से से दिया टिकट

महाराष्ट्र की अमरावती (सु.) सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा अब इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार होंगे।भाजपा ने बुधवार शाम लोकसभा चुनावों के लिए अपनी सातवीं सूची में महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की दो सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये।पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत नामों के अनुसार श्रीमती राणा महाराष्ट्र की अमरावती (सु.) सीट से उम्मीदवार होंगी जबकि कर्नाटक की चित्रदुर्ग (सु.) सीट से गोविंद करजोल को भाजपा का टिकट दिया गया है।पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार घोषित किये जबकि हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट के उप चुनाव में मुख्यमंत्री सैनी को उतारा गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button