State

केजरीवाल ने हिरासत को बताया गैर-कानूनी, हाईकोर्ट पहुंचे

मैदान में कूदीं सुनीता केजरीवाल, पढ़ी अरविन्द की चिट्ठी

नई दिल्ली । अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।अरविंद केजरीवाल 22 मार्च के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने पीएमएलए कोर्ट के ईडी रिमांड के खिलाफ आदेश को चुनौती दी है। उनकी कानूनी टीम ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी और रिमांड दोनों की याचिका दाखिल की है। यह गैर कानूनी है। उन्हें हिरासत से तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। इस मामले पर लीगल टीम ने तत्काल सुनवाई की मांग की।

मैदान में कूदीं सुनीता केजरीवाल, पढ़ी अरविन्द की चिट्ठी

अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में जेल जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मैदान में कूद पड़ी हैं। अरविंद केजरीवाल ने जेल से जनता के लिए अपना संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से ही सुनाया है। इस संदेश में उन्होंने जल्द जेल से बाहर आने का भरोसा दिखाया है।साथ ही, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे चालू रखने की बात भी कही है। लेकिन जिस तरह उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी दूसरे नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को चुना है, उससे यह संकेत मिल गए हैं कि यदि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button