Entertainment

लाडो मद्धेशिया, काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव का होली गीत ‘हरियर हरियर रंगवा’ रिलीज

लाडो मद्धेशिया, काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव का होली गीत ‘हरियर हरियर रंगवा’ रिलीज हो गया है।भोजपुरी होली गीत ‘हरियर हरियर रंगवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने में लाडो मद्धेशिया और गोल्डी यादव की आवाज है, वहीं वीडियो में लाडो मद्धेशिया और काजल त्रिपाठी की केमिस्ट्री नजर आ रही है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘हरियर हरियर रंगवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

इसके वीडियो में लाडो मद्धेशिया और काजल त्रिपाठी एक साथ होली का हुड़दंग मचाते हुए मस्ती में नजर आ रहे हैं। इस गाने को राहुल यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार पवन यादव ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कंपोजर राहुल यादव, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स व मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह, रिकॉर्ड सुधीर सनकी (फॉउन10 ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी, मैनेजमेंट नीरज प्रताप यादव, स्पेशल थैंक्स चन्दन वर्मा, गुरुजी अमित ओझा, ब्लेसिंग्स आरिफ भोजपुरिया का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button