Entertainment

अक्षरा सिंह और यश कुमार का होली स्पेशल गाना ‘राम पहुना संग होली’ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता यश कुमार का होली स्पेशल गाना ‘राम पहुना संग होली’ रिलीज हो गया है।‘राम पहुना संग होली’गाने में यश कुमार और अक्षरा सिंह ने खुद को जानकी धाम वासी बताया है और इस नाते उन्होंने भगवान राम को पहुना बताते हुए होली में अयोध्या धाम जाने की बात कही है। अक्षरा सिंह और यश कुमार का होली स्पेशल या गाना भगवान श्री राम के प्रति भक्ति भाव से ओत प्रोत है।

होली गीत ‘राम पहुना संग होली’ में अयोध्या धाम की होली का बखान किया गया है। इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम में पहली होली है और इसमें कौन जाना नहीं चाहेगा। उन्होंने कहा कि हमने भी इस इच्छा को अपने गीत में संजोकर दर्शकों के सामने रखा है। उम्मीद करती हूं कि यह उन्हें बेहद पसंद आएगी। हम लोग मां जानकी के प्रदेश से आते हैं। ऐसे में प्रभु श्री राम हमारे पहुना हुए। यह होली बेहद खास है और इस खास मौके पर मेरा यह गाना प्रभु श्री राम के भक्तों के चरणों में समर्पित है। आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।वही यश कुमार ने गीत राम पहुना संग होली को लेकर कहा कि इस बार की होली बेहद खास है क्योंकि हमारे राजाराम अयोध्या धाम में विराजमान हो चुके हैं।

ऐसे में हमने एक अलग कॉन्सेप्ट के साथ भगवान के चरणों में यह गाना समर्पित किया है जो भक्त के साथ-साथ होली के उमंग को भी दर्शाता है और इसमें भोजपुरी समेत तमाम दर्शक गण डूबने वाले हैं। इसलिए मैं अपील करूंगा कि आप हमारे गाने को ब्लॉकबस्टर बनाएं और इस गाने के साथ अपनी होली को यादगार बनाएं। इसके अलावा आप इस गाने पर रील बनाकर भी भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित कर सकते हैं।होली स्पेशल गीत ‘राम पहुना संग होली’ अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के साथ यश कुमार ने गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी दोनों की केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किया है जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button