Entertainment

अक्षरा सिंह का होली स्पेशल गाना “फलनवा के बेटा” हो गया वायरल, गाने में दिखा अक्षरा का स्वैग

भोजपुरी की खूबसूरत सिंगर एक्टर अक्षरा सिंह का भी होली गीत आखिरकार आ ही गया, जिसमें एक बार फिर से वह बड़े ही स्वैग से नजर आई हैं। अक्षरा सिंह के होली गीत का टाइटल है फलनवा के बेटा जो उनके अपने ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा के फैंस को होली के अवसर पर उनके गानों का बेसब्री से इंतजार था जो इस गाने के साथ खत्म हो रहा है। एक बार फिर से अक्षर अपने चिर परिचित अंदाज में भव्यता के साथ नजर आई हैं। इस गाने के जरिए अक्षरा ने अपने फैंस को होली के संगीत से सराबोर किया है। गाना बेहतरीन है और इसकी प्रस्तुति भी अक्षरा सिंह के स्टाइल में हुई है जो उनके फैंस को तो पसंद आ ही रहे हैं, बाकी भोजपुरी के म्यूजिक लवर्स भी इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं।

वही इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और अपनों के साथ होली खेलने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में जब अपने ही होली में ना आए तो एक शिकायत सी होती है जो इस गाने की थीम है। मैंने उसे अपने गाने में पिरोया है और आपके समक्ष प्रस्तुत किया है। उम्मीद करती हूं कि आप इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाएंगे। अक्षरा सिंह ने कहा कि आगे आने वाले दिनों में और भी गाने हुए लेकर आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अक्षरा के गाने होली में ना हो ऐसा हो नहीं सकता। इसलिए तैयार हो जाइए मेरे गानों के साथ अपनी होली को यादगार बनाने के लिए।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह को दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने का हुनर मालूम है। इसलिए वह समय-समय पर उनके मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक गाना लेकर आती रहती हैं। ऐसे में इस होली उनका गाना फलनवा के बेटा भी समर्पित है इसके गीतकार छोटू यादव और संगीतकार छोटू रावत हैं। कंपोजीशन धनंजय सिंह कान्हा का है और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button