State

पटना व्यवहार न्यायालय में ट्रांसफॉर्मर विस्फोट से दो की मौत

पटना : बिहार में पटना व्यवहार न्यायालय के गेट के पास बिजली के एक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई तथा कई घायल हो गए हैं।घटना से आक्रोशित वकील कोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। वह हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है सुरक्षा ऑडिट कई सालों से नहीं हुआ है। ट्रांसफरमर बहुत पुराना था, राजधानी के जिला न्यायालय में मुलभुत सुबिधाओं का बहुत आभाव है। इस कारण मजबूर होकर वकीलों जहां-तहां बैठना पडता है। वकील पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि गेट नंबर के पास एक बड़े ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट में ट्रांसफार्मर का खौलता तेल दूर तक जा गिरा। खौलते तेल की जद में वहां मौजूद वकील और दुकानदार समेत चार लोग आ गए। वकील देवेंद्र प्रसाद के पास जब तक लोग पहुंचते तब तक उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को फौरन अस्पातल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद अशोक राजपथ में जाम लग गया। काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति मची गई है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार को पटना व्यवहार न्यायालय के गेट नम्बर एक के पास अचानक से बिजली का एक ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट कर गया। इसमें एक वकील समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए। मृत वकील की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है।इस हादसे के बाद न्यायालय के पास भगदड़ की स्थिति बन गई। घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है ।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button