Entertainment

फ़िल्म निर्देशक दिलीप गुलाटी के जन्मदिवस के अवसर पर अभिनेता प्रेम सिंह की दो फिल्मों का ऐलान

भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने फ़िल्म निर्देशक दिलीप गुलाटी के जन्मदिवस के अवसर पर अभिनेता प्रेम सिंह की दो फिल्मों का ऐलान. किया गया है।दिलीप गुलाटी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर फिल्म ‘बहु बिना घर सुना’ और ‘जब जाएगी सासु तब आएंगे आंसू्’ का एलान किया गया।अभिनेता प्रेम सिंह दोनों ही फिल्मों का हिस्सा होंगे,और इन फिल्मों में प्रेम सिंह के अपोजिट बड़ी अभिनेत्रियों को कास्ट करने के बारे में मेकर्स प्लान कर रहे हैं।

प्रॉमिस पिक्चर्स के बैनर तले इन दोनों फिल्मों का निर्माण बहुत जल्द ही पूरी तैयारियों के साथ शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में शूट होने जा रही इन दोनों ही फिल्मों की निर्माता निर्देशक कोमल जी हैं,वहीं इन दोनों ही फिल्मों के लेखक एवं क्रिएटिव डायरेक्टर दिलीप गुलाटी हैं।बड़े बड़े कलाकारों एवं तकनीशियनों के साथ बड़े पैमाने पर बनाई जा रही इन फिल्मों के लिए जल्द ही अन्य कलाकारों और तकनीशियनों का चुनाव किया जाएगा।दोनों फिल्मों की शूटिंग आगामी होली के तुरंत बाद उत्तरप्रदेश के धर्मनगरी अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और लखनऊ में की जायेगी । इन फ़िल्मों में के संगीकार सुनील झा, गीतकार दिल दिलीप, वहीं कैमरामैन का काम अनिल ढांडा संभालेंगे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button