Entertainment

पुनीता प्रिया और रिया प्रजापति का होली गीत ‘मिले मत आवा जानू होली में’ रिलीज

गायिका पुनीता प्रिया और अभिनेत्री रिया प्रजापति का होली गीत ‘मिले मत आवा जानू होली में’ रिलीज हो गया है।भोजपुरी होली गीत ‘मिले मत आवा जानू होली में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस होली गीत में रिया प्रजापति अपने प्रेमी के हरकतों से परेशान हो गई है। उसकी वजह से घर पर रिया को डाट भी मिली है। जिससे होली में मिलने आने से प्रेमी को मना कर रही हैं।

वह कहती है कि… ‘होली खेले गँउवा के बहरी बुलाइला, रंग से बदनिया के कुल्हि लेटाइला… अइसन जगहा लगाइले जानू, गारी देले बिया हमर माई ये जानू…’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘मिले मत आवा जानू होली में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को पुनीता प्रिया ने गाया है।इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार दीपक दिलकश ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button