Entertainment

अदा शर्मा की फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की आने वाली फिल्म बस्तर :द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।द केरल स्टोरी की सफलता के बाद अदा शर्मा की फिल्म बस्तर :द नक्सल स्टोरी आने वाली है। ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा इस फिल्म से जुड़ी हैं। फ़िल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।इन पोस्टरों में अदा शर्मा के साथ बाकी किरदार के सफर को भी दिखाया गया है।

फिल्म के पोस्टरों की एक पूरी सीरीज सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है,भारतीय इतिहास का सबसे खूनी अध्याय अब तक आपसे छुपाया गया है। बस्तर: द नक्सल स्टोरी में सच्चाई को जाने जो 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और आशिन ए. शाह द्वारा सह-निर्मित, ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई है।फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ 15 मार्च को रिलीज होगी।इस फिल्म मेंअदा शर्मा के अलावा फिल्म में इंदिरा तिवारी, विजय कृष्णा, यशपाल शर्मा, राइमा सेन और शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button