Entertainment

फिल्‍म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ का ट्रेलर 25 फ़रवरी को होगा रिलीज

मुंबई : अभिनेता संग्राम सिंह पटेल और अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर की आने वाली फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ का ट्रेलर 25 फ़रवरी को अवध गंगा म्यूजिक के यूटुब चैनल पर रिलीज़ किया जायेगा।फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में सचिन यादव के निर्देशन में की गई है। इस फिल्म में संग्राम सिंह पटेल ,प्रतिष्ठा ठाकुर के बॉडी गार्ड के किरदार में नज़र आएंगे।अवध गंगा फिल्म के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ संग्राम सिंह पटेल की होम प्रोडक्शन की फिल्म है।

संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ बेहद खास और अन्य फिल्मों से अलग है। इसकी पटकथा पर हमने बेहद मेहनत की है। हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसी फिल्‍म लेकर दर्शकों के पास जाएं, जो दर्शकों का पैसा वसूल करे और उनका भरपूर मनोरंजन हो। इसके बाद वे और लोगों को फिल्‍म देखने को प्रेरित करे। उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के बदलते दौर में हमारी फिल्‍म भी बेहद खास है। इस फिल्म के गाने एक से बढ़कर एक है जो सभी लोगो को पसंद आएगा जिस का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है । यह फिल्म बनकर पूरी तरह तैयार है जो मार्च 2024 में एक साथ बिहार ,मुंबई और उत्तर प्रदेश में एक साथ 200 सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ में संग्राम सिंह पटेल के साथ प्रतिष्ठा ठाकुर,अयाज खान,अनूप अरोड़ा,संतोष पहलवान ,विनीत विशाल, बबलू यादव,सत्‍य प्रकाश सिंह,मदन चंद,अभिषेक मिश्रा,रंजीत राज,सतवीर राणा, रुचि सिंह, प्रिया वर्मा ,रितिक वर्मा चौधरी राम सिंह और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं। फिल्म के निर्माता संग्राम सिंह पटेल ,फिल्म के लेखक मनोज पांडेय हैं। फिल्‍म का संगीत साजन मिश्रा,गीत आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव ने लिखा है। फाइट अरुण सिंह ,नृत्य संतोष सर्वदर्शी और छायांकन डी के शर्मा ने किया हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button