Breaking News

श्रीराम के जयघोष से करेंगे, पीएम मोदी का अभिनदंन

भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात पीएम मोदी के प्रथम काशी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस करेंगे भव्य स्वागत: दिलीप पटेल.

  • पिंडरा विधानसभा में की बड़ी बैठक,फूलपुर बाजार में गाजे बाजे के साथ किया लोगों को जागरूक
  • जनसंपर्क के दौरान लोगो से की भेंट मुलाकात,जनसभा में आने का दिया न्योता

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 22 फरवरी को काशी आगमन हो रहा है। संगठन की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। श्रीराम के जयघोष से कार्यकर्ता उनका अभिनदंन करेंगे। इस बाबत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को बड़ी बैठक सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक महीने बाद 22 फरवरी को काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काशी आगमन हो रहा है।

पीएम मोदी के काशी आगमन पर उनका भव्य स्वागत हो, इसके लिए व्यापक योजना बनाकर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कहा कि 23 फरवरी को प्रधानमंत्री सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे। कहा कि सीरगोवर्धन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करखियावं स्थित बनास डेयरी के अमूल प्लांट आएंगे। जहां वे हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। तत्पश्चात विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि करखियावं में आयोजित जनसभा में बड़े स्तर पर जनसहभागिता हो, इसके लिए जनसभा स्थल के आसपास के गांवों में वृहद‌ जन सम्पर्क कर लोगों को जनसभा में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।पीएम मोदी के काशी आगमन एवं जनसभा को लेकर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पिंडरा विधानसभा के फूलपुर बाजार में ढोल-नगाड़े के साथ किया जन जागरण

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह तथा कार्यकर्ताओ के साथ पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के फूलपुर बाजार व आस पास के क्षेत्रों में ढोल नगाड़े के साथ जन जागरण किया।इस दौरान भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष ने घर घर जाकर एवं फूलपुर बाजार में व्यापारियों से मिलकर जनसभा में आने का निमंत्रण दिया।बैठक एवं जनजागरण में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जेपी दुबे, सुरेंद्र पटेल, पवन सिंह, फ़ौजदार शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर सहित मण्डल अध्यक्ष, प्रधान, बीडीसी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button