Entertainment

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की वेब सीरीज पूर्वांचल का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की वेब सीरीज पूर्वांचल का ट्रेलर रिलीज हो गया है।पूर्वांचल वेब सीरीज का निर्माण यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से हुआ है। यह फिल्म 21 फरवरी को ओटीटी ऐप चौपाल पर रिलीज की जाएगी। इसे लेकर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व वेब सीरीज है जिसकी कहानी सत्य घटनाओं से प्रेरित कहा जा सकता है। यह पूर्वांचल के लोगों की अपनी कहानी है।

इसलिए हम पूर्वांचल की जनता से आग्रह करेंगे की विशेष कर अपनी इस कहानी को जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि अभय सिन्हा की पहल पर इस वेब सीरीज का निर्माण हुआ है और हम इसकी सराहना भी करते हैं कि उन्होंने भोजपुरी में भी एक शानदार शुरुआत की है, क्योंकि जिस दौर में दुनिया भर में सिनेमा आ चुकी है, उसे दौर में अब भोजपुरी काफी पदार्पण इस सीरीज के माध्यम से हो रहा है यह हम सबों के लिए गर्व की बात है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button