Entertainment

अक्षय कुमार ने किया मेट्रो में सफर

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में मेट्रो में सफर किया है. इसका एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वैसे तो अक्षय ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. लेकिन इसके बावजूद मेट्रो में सफर कर उनके फैंस ने उन्हें पहचान ही लिया. इस दौरान कई लोगों ने उनकी वीडियो भी बनाई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में अक्षय कुमार मेट्रो की सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने मास्क के साथ ही सिर पर कैप भी पहनी हुई है. एक्टर ने ब्लैक ट्रेक सूट पहना हुआ है. उनके साथ डायरेक्टर विजेन भी दिख रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही छा गया है. वीडियो देखते ही फैंस ने भी उन्हें पहचान लिया है. बता दें कि, अक्षय कुमार ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो में सफर करने गए थे. इससे पहले भी वो अपनी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन करने के लिए मेट्रो में सफर कर चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button